Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
लातेहार

लातेहार: हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा ने कसी कमर

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को माको डाक बंगले में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर पूरे भारत में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने जिला वासियों में राष्ट्र और देशभक्ति की भावना जागृत कर और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडल के अध्यक्षगण एवं संयोजक सहसंयोजक के माध्यम से इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाना है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठित और संकल्पित होकर इस कार्य को सफल बनाने के लिए अपना प्रखंड पंचायत एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता के बदौलत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। इस देश की अस्मिता और संप्रभुता को बचाने के लिए न जाने कितने सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और इस तिरंगे का लाज रखा है। यह तिरंगा देश का आन बान और शान है।

ज़िला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को धन्यवाद और साधुवाद देती हूं कि पूरे देश में आजादी के 75 वे वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लागू कर पूरे भारतवर्ष में देशभक्ति का एक नई ऊर्जा आम जनता में भरने का कार्य किया है। मुझे पूरा विश्वास है की जिला के सभी आम जनता अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। हर घर तिरंगा अभियान इतिहास रचेगा।

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के संयोजक ध्रुव पांडे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार 10 अगस्त को जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकाला जाएगा। 11 एवं 12 अगस्त को सुबह 7:00 बजे सभी मंडलों में प्रभात फेरी लगेगा एवं 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम होगा। सभी मंडल अध्यक्ष तिरंगा अभियान कार्यक्रम के संयोजक सहसंयोजक एवं पूरे कमेटी का सहयोग प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

कार्यक्रम के संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिले के उपाध्यक्ष राकेश दुबे ने किया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सीतामढ़ी तिर्की, महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री कल्याणी पांडे, जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, राकेश दुबे, उषा देवी जिला मंत्री रेनू देवी, ब्रज मोहन, राम कुलामन साहू हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के सहसंयोजक अशोक सिंह, दिशा के सदस्य रामदेव सिंह, कार्यालय मंत्री गणेश प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज प्रसाद ,मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, लक्ष्मण कुशवाहा, प्रमोद कुमार,लव सिंह,मुन्द्रिका सिंह, रितेश कुमार, अजीत कुमार मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, राजकुमार सिंह, दीपक निषाद, मनोज प्रसाद हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के संयोजक राजेश प्रजापति, ब्रज मोहन राम, अजय कुमार गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, दीपक निषाद ,मनोज प्रसाद, अजय सोनी, राजकुमार सिंह, आलोक कुमार सहसंयोजक राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश भोक्ता निरंजन राम, संदीप केसरी, कन्हाई साहू, रोहित कुमार ,प्रशांत सिंह मनोज यादव ,मनदीप कुमार, घनश्याम प्रसाद, गौतम गुप्ता, कर्मदेव सिंह, आशीष सिंह ,रिकी वर्मा ,प्रदीप सिंह, अजय सोनी, बृजमोहन सिंह, नरेश सिंह ,अजय प्रसाद जितेंद्र शाह, मनोज यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।