चंदवा में कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पत्नी SHC में ANM के पद पर हैं पदस्थापित
लातेहार : रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के मैनोनाइट चिरो मोड़ के पास तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर में बाइक सवार चंदवा के उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम अनुकंपा एक्का व उनके पति सुधीर लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और चंदावा पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुकंपा एक्का अपने पति के साथ बाइक से उप स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
