Breaking :
||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज||कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से मिला ‘कुबेर का खजाना’, नोट इतने कि मशीनों ने काम करना किया बंद||लातेहार: दहेज हत्या के आरोपी पति को 15 वर्ष सश्रम कारावास की सजा||झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पदभार संभाला, कहा- राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर||लातेहार: अगर आपात स्थिति में आपको चाहिए पुलिस की सहायता तो डायल करें 112, एसपी ने किया लांच
Thursday, December 7, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

हेरहंज में पेड़ से टकराई बाइक, तीन नाबालिग घायल, रिम्स रेफर

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हुई बाइक दुर्घटना में तीन नाबालिग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उबैद अंसारी (15 साल) पिता असलम अंसारी मो अरबाज (11 साल) पिता मो इस्लाम और नूर हसन पिता आलम अंसारी (12 साल) तीनों बाइक से घूमने गए थे। उबैद अपनी बाइक तेज गति से चला रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

इसे भी पढ़ें :- BREAKING : चंदवा में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

इस हादसे में तीनों नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें उबैद को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को हेरहंज पुलिस द्वारा बालूमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉ अशोक ओड़िया द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें