Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, सड़क यातायात सामान्य

लातेहार : आज छात्र संगठनों और विपक्षी दलों का भारत बंद है। अग्निपथ योजना के संभावित विरोध को देखते हुए लातेहार जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कोई हिंसा या तोड़फोड़ न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हिरासत के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बल को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

वहीं लातेहार के विभिन्न चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉल, सरकारी दफ्तरों के आसपास सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एसपी अंजनी अंजन खुद पूरे जिले की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। कोई गलती करने के मूड में नहीं है।

एसपी अंजनी अंजन ने थानेदारों को अपने क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर गश्त करने और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, संभावित बंद को देखते हुए लातेहार जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने स्कूल बसों का संचालन नहीं करने का निर्देश दिया था। ऐसा ही फैसला जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूल प्रबंधन ने लिया है।

समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर यात्री बसों व व्यवासयिक वाहनों का परिचालन सामान्य है।