Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ में भोजपुरी गायिका निशा दुबे का भक्ति जागरण आज, अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : छठ महापर्व को लेकर बालूमाथ प्रखंड के बसिया पंचायत अंतर्गत जरी नगडा ग्राम में छठ पूजा समिति के द्वारा आज 31 अक्टूबर दिन सोमवार की रात 8:00 बजे से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें भोजपुरी की स्टार गायिका निशा दुबे के साथ कई लोग धमाल मचाएंगे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम रात के 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन से भी मदद ली गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस कार्यक्रम में मशहूर गायिका निशा दुबे के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के सहयोगी और डांसर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस भक्ति जागरण का आनंद लेने की अपील की है।