बालूमाथ: बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के समीप बाइक दुर्घटना में बालूमाथ थाना क्षेत्र के लक्षीपुर ग्राम निवासी शनीचर लोहरा का पुत्र सुनील लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुनील लोहरा को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते प्रेमी ने दे दी जान
Admin / February 7, 2023
वेतन नहीं मिलने से नहीं हुआ बेहतर इलाज, गढ़वा में DRDA कर्मी की मौत
Admin / February 5, 2023