Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
बालूमाथ

होलिका दहन को लेकर दो समुदायों के बीच चले आ रहे भूमि विवाद को अधिकारियों ने सुलझाया

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मानसिंघा ग्राम में होलिका दहन भूमि विवाद पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी की पहल पर सुलझा लिया गया।

बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत मानसिंघा ग्राम में विगत कई वर्षों से दो समुदायों के बीच चले आ रहे होलिका दहन सार्वजनिक भूमि विवाद का मामला पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के पहल पर सुलझा लिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान बालूमाथ के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, मुरपा पुलिस पिकेट प्रभारी मनोज मुर्मू, बालूमाथ अंचलाधिकारी आफताब आलम आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों को पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कहा कि यह एक सार्वजनिक भूमि है किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत लगाव इस भूमि से नहीं होना चाहिए। अगर इसके बाद भी किसी तरह का इस भूमि को लेकर विवाद होता है, तो दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर ग्राम क्षेत्र के काफी संख्या में दोनों ही समुदाय के मौजूद लोगों ने कहा कि अब इस भूमि को लेकर दोनों समुदाय के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं होगा।