Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ पूर्वी जिप सदस्य अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चे से की मुलाक़ात, मदद का दिया आश्वासन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा रांची के निजी अस्पताल आयुष्मान मंगलम में इलाजरत प्रखंड के नगडा ग्राम निवासी नेमा साव के 14 वर्षीय पुत्र शिवराज कुमार से मुलाकात की और अपनी ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बीमार शिवराज कुमार गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसके पिता गरीब किसान होने के कारण वे आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। जिसे देखते हुए जिप सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी लोगों से इस गरीब परिवार के लिए आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

जिप सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि हर मानव का धर्म है कि वह आर्थिक रूप से किसी के जीवन बचाने में अपना सहयोग करते हैं, तो वह पुण्य के भागी होते हैं और यह मौका बार-बार नहीं आता।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद साहू, विजय प्रसाद, बसंत कुशवाहा, बसंत कुमार, रंजीत कुमार, बाबूलाल कुमार, कपिल साहू, नेमा साहू समेत कई लोग मौजूद रहे।