Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ प्रखंड प्रमुख ने किया अपग्रेडेड मध्य विद्यालय का निरीक्षण, मिलीं कई अनियमितताएं

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड प्रमुख ममता देवी ने मासियात पंचायत अंतर्गत होलंग ग्राम स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई अनियमितताएं मिली।

प्रखंड प्रमुख ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदू पासवान कई दिनों से अनुपस्थित पाये गये।विद्यालय में रखे गए उपस्कर टूटे हुए पाये गये। बच्चों को जमीन में बैठकर पढ़ते देखा गया। बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन भी नहीं दिया जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मध्यान भोजन में भी काफी त्रुटियां मिलीं। बच्चों को मैन्यू के अनुसार फल अंडे आदि भी नहीं दिये जा रहे हैं। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का भी ख्याल रखा नहीं जा रहा है। जिस कारण विद्यालय में शिक्षा का स्तर काफी गिर गई है।

प्रखंड प्रमुख ने ऐसे लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सहायक अध्यापिका मौजूद थीं। उन्होंने विद्यालय की दुर्दशा को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराने और लापरवाह शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। मौके पर राकेश कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।