Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
बालूमाथलातेहार

सड़क किनारे खड़ी महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज ग्राम में सड़क किनारे खड़ी एक महिला ऑटो के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ईनातू ग्राम निवासी राजमुनि यादव की पत्नी कोशीला देवी के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। इस धक्के से घायल कोशीला देवी के कमर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार घायल महिला हेरहंज बाजार कर अपने घर लौटने के लिए यात्री बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक अनियंत्रित ऑटो ने महिला को टक्कर मार दी।