लातेहार: सिविल कोर्ट घेराव के दौरान हिंसक प्रदर्शन में शामिल एक अन्य नामजद आरोपी गिरफ्तार
लातेहार : टाना भगत द्वारा सिविल कोर्ट घेराव के दौरान हिंसक प्रदर्शन में शामिल एक अन्य नामजद आरोपी हरेंद्र उरांव (तुबेद, लातेहार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में 228 प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
आपको बता दें कि पुलिस टाना भगतों के द्वारा सिविल कोर्ट घेराव के दौरान हिंसक प्रदर्शन में शामिल अब तक 31 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।