सड़क दुर्घटना में एक और बाइक सवार MPW घायल, रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
हाईवा ने बाइक सवार MPW को मारी टक्कर
लातेहार : बालूमाथ चतरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के समीप एक अज्ञात हाईवा के धक्के से बाईक सवार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एमपीडब्ल्यू अरुण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अरुण शर्मा कुछ जरूरी कार्य से बालूमाथ से हजारीबाग बाइक द्वारा जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
जहां पर डॉक्टर अशोक ओड़िया ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। इस दुर्घटना में घायल एमपीडब्ल्यू का बाएं पैर की हड्डी टूट गई है और शारीर के कई अंगों में में गंभीर व अंतरिक चोटें आई हैं।
