Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
लातेहार

लातेहार: दूसरे समुदाय का युवक साधू के वेश में लोगों से कर रहा था ठगी, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के तूपु हेसला ग्राम से एक ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक दूसरे समुदाय का युवक साधू का वेशभूषा धारण कर चन्दा के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। शक होने पर लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस और हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों को दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना के बाद पुलिस बल के साथ कुछ हिन्दू संगठन के लोग भी तूपु हेसला गांव पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस व हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने युवक से पूछताछ शुरू की। हालांकि युवक अपनी पहचान छुपाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लोगों ने जब उससे आधार कार्ड मांगा तो सब कुछ साफ़ हो गया।

युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मो तसलीम शाह (मदनपुर, औरंगाबाद, बिहार) के रूप में हुई। जिसके बाद गुस्साए कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस युवक को लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।