Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: थाना दिवस में जमीनी विवाद से संबंधित आये एक दर्जन मामले, सात का ऑन द स्पॉट निष्पादन

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना दिवस पर मुख्य रूप से बरवाडीह बीडीओ सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय व छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। जबकि थाना दिवस कार्यक्रम में आसपास के सात पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण व मुखिया मौजूद थे।

थाना दिवस पर भूमि संबंधी 12 विवादित आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सात भूमि मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी द्वारा दोनों पक्षों की सहमति से ऑन द स्पॉट किया गया। जबकि पांच अन्य मामलों में संबंधित राजस्व पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। ताकि अगले निर्धारित थाना दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त पांच मामलों का निष्पादन किया जा सके।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना दिवस में बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि गांव में सबसे अधिक जमीन संबंधी विवादित मामले मिलते हैं। थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर इन विवादित मामलों का यथासंभव समाधान करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र के विवादित भूमि संबंधी एवं अन्य मामलों को थाना दिवस में लायें ताकि दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निष्पादन किया जा सके।

थाना दिवस कार्यक्रम में एएसआई काशी माली, रंजीत राम, अंचल निरीक्षक रमेश प्रसाद, अंचल अमीन झमन सिंह, मुखिया बलदेव परहिया सहित कई ग्रामीण व पुलिस कर्मी मौजूद थे।