Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
लातेहार

बारियातू में कार की डिक्की से 20 पेटी में बंद 500 बोतल अवैध शराब बरामद, मनिका के युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

संजय राम/बारियातू

लातेहार : बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित फुलसू मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार समेत 20 पेटी अवैध देशी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।

बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो के निर्देश पर बारियातू टीओपी प्रभारी पुअनि कुंदन कुमार सशस्त्र बल के साथ बारियातू-फुलसू मोड़ के पास सुबह 5 बजे के आसपास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे।

इसी बीच बालूमाथ-चतरा मुख्य मार्ग एनएच 22 से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार JH01 AQ 9801 में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसमें से एक को पुलिस ने दौड़ाकर कर पकड़ लिया।

जांच के दौरान कार की डिक्की से 20 पेटी में बंद 500 बोतल अवैध देसी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शराब सहित कार को भी जब्त कर लिया। कार में 2 व्यक्ति सवार थे जिसमें एक भागने में सफल रहा।

वहीं दूसरा व्यक्ति रमजान अंसारी उम्र 32 वर्ष पिता अब्दुल गनी अंसारी ग्राम रेवत थाना मनिका जिला लातेहार निवासी को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। भागने वाले युवक का नाम राहुल प्रसाद ग्राम बरवैया थाना मनिका बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार रमजान अंसारी को जेल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें