Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
लातेहार

लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर 17232 मतदाता करेंगे मतदान

नगरपालिका निर्वाचन को लेकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन से सम्बंधित बैठक

लातेहार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका)-सह-उपायुक्त लातेहार भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से संबंधित बैठक आयोजित की गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 19 अक्टूबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची के प्रारूप के संबंध में जनता 29 अक्टूबर तक दावा एवं आपत्ति दे सकती है। दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 04 नवम्बर को किया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप भी प्रकाशित कर दिया गया है। मतदान केन्द्रों की सूची के प्रारूप के संबंध में कल 22 अक्टूबर तक दावे एवं आपत्तियां दी जा सकती हैं। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 29 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

जबकि उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग ने बताया कि इसबार जिले में नगर पंचायत चुनाव कुल 16 मतदान केंद्रों में संपन्न कराये जायेंगे। इससे पहले 15 मतदान केंद्र थे। आश्रम मध्य विद्यालय में दो मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 17232 मतदाता हैं। इनमें 8734 पुरुष एवं 8498 महिला मतदाता शामिल हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह -उप निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार बंधन लांग, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि प्रबुद्ध नागरिक, प्रिंट एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।