Breaking :
||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद||पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार||लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग||पलामू: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिये 63 हजार||पलामू: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने पर बिगड़ी हालत||आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी||पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल

VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा में भिड़े नये जिलाध्यक्ष व विधायक के समर्थक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से धक्का-मुक्की

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ बुधवार को विधायक इरफ़ान अंसारी के समर्थकों ने धक्का-मुक्की की। राजेश ठाकुर के अंगरक्षक को भी मामूली चोटें आई हैं। मामला बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंत्री बादल पत्रलेख पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान यह घटना हो गयी। घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को भी मामूली चोटें आई हैं।

दरअसल, जामताड़ा के नये जिलाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा और विधायक इरफान अंसारी के समर्थक आपस में भिड़ गये। इससे पहले इरफान के समर्थकों ने मामला बढ़ा दिया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की गयी। विधायक के समर्थकों ने मंच पर लगा माइक भी तोड़ दिया। इससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंच छोड़कर चले गये।