Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजस्थान भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजस्थान के विधायक मणिकांत राठौर और मदन दिलावर ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दी गयी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवार पर जान का खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में भाजपा विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज कर कारवाई की मांग की गयी।

कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है। निर्देश मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजहर पप्पू, बेलस तिर्की, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।