Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
झारखंडरांची

रांची में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाई

रांची : नामकुम के पलांडू में छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस घटना को सोमवार सुबह उस वक्त अंजाम दिया, जब छात्रा बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रही थी। आरोपी ने स्कूल छोड़ने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बाद छात्रा ने परिवार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पौलुस तिर्की है। वह पलांडू का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

वहीं, पुलिस ने सदर अस्पताल में छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले में बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित छात्रा सुबह 10 बजे रोते हुए अपने घर पहुंची। उसके कपड़ों में खून लगा था। उसने मामले की पूरी जानकारी अपनी मां को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सड़क पर उतर आए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इसी दौरान परिजन व ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद नामकुम पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी पॉल और लड़की का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।