रांची ब्रेकिंग न्यूज़ : छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों की गोली मारकर हत्या
रांची न्यूज़: राजधानी के चान्हो थाना क्षेत्र के रामदगा मंडा में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा में एक महिला डांसर को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की शुरुआत महिला नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ से हुई। मौके पर मौजूद दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकाल कर विशाल नाम के युवक पर गोली चला दी। विशाल के पीछे एक और युवक राहुल खड़ा था। इन दोनों की गोली लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडा पूजा के समापन के अवसर पर गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ से एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। जिसमें कई महिला डांसर भी शामिल थीं। सुबह 3 बजे जब ऑर्केस्ट्रा में डांस कर रही महिला डांसर अपने चेंजिंग रूम में गई और कपड़े बदलने लगी तो दो युवक उसके चेंजिंग रूम में गए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे।
रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला डांसर से छेड़खानी कर रहे युवकों को वहां से हटने को कहा। इस पर उन्होंने हथियार का डर दिखाकर सभी को शांत किया और एक बार फिर महिला नर्तकियों के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। यह देख मौके पर मौजूद सागर नाम का युवक भड़क गया। उन्होंने उन लोगों का विरोध किया जो महिला डांसर्स से छेड़छाड़ कर रहे थे। सागर ने कहा – “तुम लोग चुपचाप चले जाओ वरना नतीजा अच्छा नहीं होगा”। यह सुनते ही छेड़छाड़ कर रहे एक युवक ने पिस्टल निकालकर विशाल को गोली मार दी। विशाल के पीछे एक और युवक राहुल भी खड़ा था। इस फायरिंग में दोनों को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
गोली मारने वाले युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने खदेड़ा तो वे भागने लगे और भीड़ पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में राजा कुमार साहू नाम के एक युवक को गोली लग गई। जिसके बाद भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर हत्यारे मौके से फरार हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी, माण्डर पुलिस निरीक्षक व चान्हो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा पार्टी में फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है। टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाले युवक मैकलुस्कीगंज इलाके के रहने वाले हैं।

रांची न्यूज़