Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
झारखंडरांची

सुषमा के हमलावरों की तलाश में रांची पुलिस, एसआईटी की टीम कर रही छापेमारी

रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सुषमा बड़ाइक पर हुए हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम रांची समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। एसएसपी किशोर कौशल इसकी निगरानी कर रहे हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसएसपी ने बताया कि अभी तक मामले में कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस फायरिंग मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इनमें सुषमा बड़ाईक ने शहर के अलग-अलग थानों में दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। संभव है कि इनमें से किसी आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया हो।

इसके अलावा सुषमा बदाइक हाल के दिनों में जमीन के कारोबार से भी जुड़ी थीं। पुंडाग समेत कई इलाकों में सुषमा से जमीन का विवाद भी चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी जमीन कारोबारी ने शूटरों के जरिए घटना को अंजाम दिया होगा।

वहीं सुषमा का मेडिका क्रिटिकल केयर विभाग में सर्जन डॉ. मयंक शर्मा व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. विजय मिश्रा की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉ. विजय मिश्रा ने बताया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली दाहिने सीने में लगी है। फेफड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन दिल बच गया है। उन्होंने बताया कि अगले 72 घंटे बेहद नाजुक हैं। स्थिति सामान्य होने पर गोली निकालने के लिए सर्जरी की जाएगी।

गौरतलब है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप गत मंगलवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा को गोली मार दी थी। वह हाईकोर्ट में गवाही देने जा रही थी। पुलिस ने मामले में सुषमा के बॉडीगार्ड हिलारियुस टोपनो का बयान दर्ज किया है।