मुनेश्वर उरांव फिर बने लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष
रांची: कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मुनेश्वर उरांव को फिर से लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में मुनेश्वर उरांव का नाम भी शामिल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कमेटी ने झारखंड के कुल 25 जिलाध्यक्षों का चयन किया है। जिसमें मुनेश्वर उरांव को लातेहार जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जयेश रंजन पाठक को पलामू, श्रीकांत तिवारी को गढ़वा और प्रमोद कुमार दुबे को चतरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मुनेश्वर उरांव को दोबारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है।