Breaking :
||ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर पूछताछ के लिए बुलाया, छठी बार समन जारी||गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई वसूलने की मोदी की गारंटी : बाबूलाल मरांडी||पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार||‘धरती के धन कुबेर’ कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 3 सौ करोड़ रुपये बरामद, तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी, देखें वीडियो||तेतरियाखाड़ कोलियरी में PNMPL कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबियत बिगड़ी||लातेहार: एंबुलेंस में शराब छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को मनिका पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त||अब इस तारीख को पलामू आयेंगे बागेश्वर धाम सरकार, कार्यक्रम तय||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू
Monday, December 11, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में भीषण धमाका, लगी आग, दो संविदा कर्मी घायल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम स्थित टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अचानक आग लग गई। शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे भीषण धमाका हुआ, जिससे प्लांट में आग लग गई। हादसा कंपनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 में हुआ। इससे गैस का रिसाव होने लगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसमें दो संविदा कर्मचारी घायल हो गए हैं।

धमाका इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट एक और दो में भगदड़ मच गई। आपात स्थिति में सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आसपास के परिसर को खाली करा लिया गया है। विस्फोट से गैर-विषाक्त गैस निकली। इस वजह से आग की लपटें उठने लगीं। करीब 15 मिनट में स्थिति पर काबू पा लिया गया। ढाई घंटे में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट हो गया। दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। दो संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं और एक कर्मचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की है, उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर कहा कि जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट की खबर मिली है। जिला प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ समन्वय कर घायलों के शीघ्र उपचार के लिए कार्रवाई कर रहा है।