Breaking :
||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार

लातेहार: मनिका पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं से मिले

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

भाजपाइयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह के आवास पर भाजपाइयों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत भव्य तरीके से किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर बारी बारी से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के गलत नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 11 तारीख को झारखंड सचिवालय घेराव करने का काम करेगी। वही 60- 40 के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार को पता ही नहीं है कि हम क्या करें। जब पिछले बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तथा एवं फोर्थ ग्रेड की नौकरी में झारखंडियो को शत प्रतिशत जगह देने का काम कर रही थी। आज यह सरकार जो कर रही है वह जनता देख रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय कराया। उक्त अवसर पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, सुशील अग्रवाल, राजधानी प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, भरत प्रसाद, लव कुमार दुबे, जिला महामंत्री बंशी यादव, पंकज सिंह, रघुपाल सिंह, ध्रुव पांडेय, चेतलाल रामदास, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, बबन पासवान, विश्वनाथ राय, महेश सिंह, कौशल किशोर प्रसाद, पंकज यादव, शंकर दुबे, मंदीप कुमार, विनोद यादव, अजय गुप्ता, संदीप उरांव, अंकित राज गोलू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।