Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब
Saturday, December 2, 2023
झारखंडरांची

भाजपा के मिशन 2024 पर प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश पदाधिकारियों की लगायी क्लास

रांची : झारखंड दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महासचिव कर्मवीर के अलावा पार्टी विधायक और सांसद मौजूद थे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस बैठक में संगठन की ताकत को लेकर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा 2024 के मिशन को लेकर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वे पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर रांची आए हैं।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में करीब तीन घंटे तक नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में नए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने संगठन की मजबूती के बारे में परिचय कराने के बहाने पदाधिकारियों से खुलकर चर्चा की। इस दौरान नए प्रदेश प्रभारी को नेताओं द्वारा झारखंड की वर्तमान राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति से अवगत कराया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बैठक में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड में भाजपा कमजोर नहीं है। अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी बनाएगी। उन्होंने राज्य पदाधिकारियों और संगठन मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत का लक्ष्य है। 27 सितंबर को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष आयोजित बैठक में उन्हें झारखंड की सांगठनिक स्थिति की जानकारी दी जाएग।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अगर यह सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है, तो पार्टी राज्य के 80 प्रतिशत लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेगी। झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर आए लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार शाम रांची से रवाना होंगे।