Breaking :
||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका
Saturday, December 2, 2023
खेलझारखंडरांची

झारखंड में जूनियर नेशनल का आयोजन होगा ऐतिहासिक– आलोक दुबे

देश भर के हजारों खिलाड़ियों की आवभगत करेगा झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के मेजबानी में आगामी 27 से 29 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने जा रहे 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आलोक दुबे जी ने कहा की झारखंड में पहली बार राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के करीब 25 प्रदेशों ने अपनी सहभागिता की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि खेल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से जहां हम एक दूसरे की संस्कृति, रहन सहन, आपसी मेल जोल को साझा करते हैं। झारखंड हमेशा से ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी मजबूती दर्ज कराता रहा है। थ्रोबॉल में भी झारखंड अपना परचम लहराएगा। इतने बड़े आयोजन में सरकार की सहभागिता अतिआवश्यक है। खेल प्रेमियों को भी आगे बढ़कर उदारता पूर्वक आयोजन की सफलता में सहयोग करने की आवश्यकता है।

संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड की मिली आयोजन की जिम्मेदारी को सफल बनाने हेतु सभी को सर्वस्व सहयोग की भावना के साथ आगे आना होगा। झारखंड में अतिथियों की आवभगत की परिपाटी रही है, हमें इस आयोजन के जरिए इस परिपाटी को आगे ले जाना है साथ ही साथ देश के विभिन्न कोने से आने वाले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच झारखंड की अलग पहचान स्थापित करनी है। बैठक में निर्णय लिया गया की समाज हर तबके को इस आयोजन से जोड़ने हेतु झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समाजसेवियों और प्रतिनिधियों से मिलकर सहयोग प्राप्त करेगा। साथ ही आयोजन के तैयारियों की समय समय पर समीक्षा हेतु हरेक सप्ताह आयोजन समिति को बैठक होगी।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, नगीना कुमार, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, अमित कुमार, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, प्रशांत पाठक, अमरदीप कुमार, सुमित कुमार, जेबा परवीन, सरस्वती उरांव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।