Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
झारखंड

झारखंड: पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश, वर्दी, राशन और महंगाई भत्ते बढ़ाने पर भी विचार

Jharkhand Police News

रांची: संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने सदन में कहा है कि झारखंड के पुलिसकर्मियों को बहुत जल्द 20 दिन का प्रतिपूरक अवकाश मिलेगा। इस मामले से जुड़ा पत्र 11 जनवरी 2021 को प्राप्त हुआ है। इस पर सरकार बहुत जल्द फैसला लेने वाली है। पुलिस कर्मियों का वर्दी भत्ता और राशन भत्ता बढ़ाने पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।

इस मामले में माले विधायक बिनोद सिंह, निर्दलीय विधायक सरयू राय और भाजपा विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में लाया था। विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि प्रदेश के 75000 पुलिसकर्मी विरोध दिवस मना रहे हैं। 20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश समाप्त कर दिया गया है।

पुलिस कर्मियों को वर्दी भत्ता वर्तमान में 4000 रुपये मिल रहा है जबकि बिहार में यह 10 हजार रुपये है। राशन भत्ता मात्र 2000 रुपये मिल रहा है जबकि बिहार में यह 6000 रुपये है। तीन साल पहले से पुलिस विभाग से इस संबंध में अनुशंसा प्राप्त हुई है। विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :- सड़क दुर्घटना में दो भागों में टूट गयी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली TATA Altroz कार, देखिए तस्वीरें

Jharkhand Police News

Image source – twitter


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *