Breaking :
||लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल

झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग

रांची : प्रदेश कांग्रेस से छह साल के निष्कासन की सिफारिस के बाद आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की जगह किसी आदिवासी नेता को प्रदेश की कमान सौंपने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की है।

नेताओं ने एक बार फिर राजकीय अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता कर राजेश ठाकुर पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जिला कमेटी में महिलाओं और अल्पसंख्यकों को दरकिनार कर दिया गया। इसको लेकर प्रदेश भर में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर पुतला दहन किया गया। बवाल बढ़ने पर तीन बार सूची बदली गयी।

आलोक दुबे ने कहा, 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया था। झारखंड में कांग्रेस मजबूती से उभरी थी। वर्तमान अध्यक्ष उसे तार-तार करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर ये सभी जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। पार्टी को हर हाल में आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष मिलना ही चाहिए। इस मौके पर राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हमारे खून में है। हम किसी भी सूरत में पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे।