Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
झारखंडरांची

झारखंड: सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में अब पांच गुणा अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे साक्षात्कार में

रांची : झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जारी प्रक्रिया में अब पांच गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिये बुलाया जायेगा। झारखंड लोक सेवा आयोग ने यह फैसला लिया है। दरअसल, अब तक प्रत्येक विषय में रिक्त पदों पर तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, लेकिन कई विषयों में इतने अभ्यर्थी साक्षात्कार में नहीं पहुंच रहे थे।

साक्षात्कार 17 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा

इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अब इंटरव्यू के लिए पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाने का फैसला किया है। इसे लागू करते हुए आयोग ने कुडुुख विषय के लिए साक्षात्कार के लिए पांच गुना अधिक उम्मीदवारों को बुलाया है। आयोग ने साक्षात्कार और उनके अंकों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गये उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी की है। साक्षात्कार 17 नवंबर को आयोग के कार्यालय में होगा।