Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के कई जिलों में चार दिनों तक भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। राज्य में पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में मॉनसून ट्रेंच बनने और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 4 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के दौरान बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य में छिटपुट स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने दुमका, जामताड़ा, लातेहार और लोहरदगा जिले के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हलके व मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं, राज्य के उत्तरी भाग और उससे सटे मध्य भाग में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 1 और 2 जुलाई को राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 3 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है। इसके मुताबिक, राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं, 4 और 5 जुलाई को मौसम विभाग ने राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौसम विभाग की अपील

तेज हवा और आंधी की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि बारिश और बिजली गिरने की स्थिति में लोग पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहें। लोग सुरक्षित स्थान पर शरण लें। वहीं, किसान अपने खेतों में न जाएं।