Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

राज्यपाल रमेश बैस ने बेतला व नेतरहाट की खूबसूरती का किया दीदार, लातेहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुजारा वक्त

लातेहार : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने 29 और 30 मई को लातेहार जिले के बेताला नेशनल पार्क व पहाड़ों की रानी नेतरहाट का दौरा किया। इस क्रम में लातेहार को जो प्राकृतिक सौंदर्य मिला है उसे निकट से निहारा।

साथ ही उन्होंने केचकी संगम में घंटों समय गुजारे। निश्चित ही यह लातेहार जिले के लिए ऐतिहासिक वक्त है जब झारखंड राज्य के राज्यपाल के द्वारा लातेहार जिले को करीब से दीदार किया गया।

इससे पूर्व राज्यपाल ने नेतरहाट का दौरा किया और पहाड़ों की रानी नेतरहाट के विहंगम दृश्यों को हमेशा के लिए यादगार बनाया।

बेतला भ्रमण से लौटने के दौरान राज्यपाल ने लातेहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स झारखंड के लिए रोल मॉडल है। क्योंकि इतनी छोटी जिले में इस प्रकार की सुविधाएं होना अकल्पनीय है। पदाधिकारियों के द्वारा काफी अच्छे ढंग से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बनाया गया है और आगे इसे और बेहतर किया जाएगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

लातेहार जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला खेल कार्यालय के लिए यह अविस्मरणीय पल है। जब झारखंड के राज्यपाल के द्वारा लातेहार जिला खेल कार्यालय में समय व्यतीत किया गया।

advt