Breaking :
||बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर नहीं चलेगी किसी की पैरवी, नियम सभी के लिए समान : एसपी||बिहार के तीन साइबर अपराधी लातेहार से गिरफ्तार, चला रहे थे ठगी की दूकान||कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती अभी भी जारी, आंकड़ा 500 करोड़ के पार, देखिये कैसे हो रही है गिनती||सस्पेंस खत्म मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री||ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर पूछताछ के लिए बुलाया, छठी बार समन जारी||गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई वसूलने की मोदी की गारंटी : बाबूलाल मरांडी||पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार||‘धरती के धन कुबेर’ कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 3 सौ करोड़ रुपये बरामद, तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी, देखें वीडियो||तेतरियाखाड़ कोलियरी में PNMPL कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबियत बिगड़ी||लातेहार: एंबुलेंस में शराब छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को मनिका पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Monday, December 11, 2023
झारखंडरांची

महाप्रबंधक ने किया रांची स्टेशन रिडेवलपमेंट कार्य व हटिया ओरगा सेक्शन का निरीक्षण

रांची स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाना है विकसित

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी एक दिवसीय रांची दौरे पर पहुंची और उन्होंने हटिया ओरगा सेक्शन का निरीक्षण किया। साथ ही रांची स्टेशन रीडिवेलपमेंट पर एक मीटिंग में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने रांची स्टेशन के पुनर्विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे निर्माण विभाग द्वारा बनाये रेलवे क्वार्टर का उद्घाटन भी किया।

महाप्रबंधक के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर रांची डिवीजन एवं निर्माण विभाग के भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि रांची रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का कार्य मेसर्स राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें रांची स्टेशन के उत्तरी तथा दक्षिणी दोनों तरफ नये स्टेशन भवन का निर्माण किया जायेगा, फुट ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे और कई रेलवे क्वार्टर भी बनाये जायेंगे साथ ही साथ पार्किंग को भी डेवलप किया जायेगा।

जीएम ने यह भी कहा की वर्तमान समय में रेलवे में इन्फ्रास्ट्रक्चर एवम डेवलपमेंट पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि रांची स्टेशन रीडिवेलपमेंट का कार्य दक्षिण पूर्व रेलवे, निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें कुल 330 करोड रुपए का खर्च आयेगा रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में रांची स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।

हटिया ओरगा सेक्शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओरगा, बानो, पाकरा आदि स्टेशनों का bhee निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।