Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
झारखंडरांची

झारखंड: सेवा नियमित करने की मांग को लेकर DRDA का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 300 पदाधिकारी और कर्मचारी पिछले दस वर्षों से ज्यादा समय से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) में अनुबंध पर लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी की सेवा के नियमितीकरण अथवा अन्य विभागों-कार्यालयों में समायोजन किया जाए।

उन्होंने पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान लंबित रहने समेत अन्य समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जायज और यथोचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधायक बसंत सोरेन भी मौजूद थे।