Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
झारखंड

धनबाद में रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने भतीजी से की शादी, विरोध के बाद पहुंचे थाने

Dhanbad weird marriage news

धनबाद : कलियुगी चाचा ने रिश्ते को शर्मसार कर अपनी ही भतीजी से शादी कर ली है। मामला धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि सरायढेला थाने के लोहार कुल्ली निवासी चाचा सुमित मंडल ने धनबाद के खंडेश्वरी मंदिर में अपनी भतीजी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद सुमित ने एक दिन के मैरिज सर्टिफिकेट यानी कोर्ट से बांड के आधार पर शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों ने महिला थाने में सरेंडर कर साथ रहने की गुहार लगाई है।

महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चाचा-भतीजी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग पिछले कई महीनों से चल रहा था। हालांकि घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इसी बीच मंगलवार को दोनों ने घर से भागकर खडेश्वरी मंदिर में शादी कर ली। बुधवार को मंडल परिवार के चाचा-भतीजी दंपत्ति के घर पहुंचे तो परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया और मारपीट हो गई। तब चाचा-भतीजी महिला थाने पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।

Image source – file photo

Dhanbad weird marriage news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *