Breaking :
||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत||JOB: लातेहार जिले में विशेष भर्ती कैंप का आयोजन, 450 पदों पर प्रशिक्षण के बाद होगी सीधी नियुक्ति||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने आयी नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव

रांची में डायन बिसाही के शक में देवरानी ने की जेठानी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल जामुन टोली में शनिवार सुबह पांच बजे डायन-बिसाही के शक में देवरानी ने लोहे की रॉड से मार चचेरी जेठानी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवरानी बसो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक घर के पास हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी। इस दौरान आरोपी ने सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे महिला का सिर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हत्या की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया नाने कच्छप मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिला बसो देवी का आरोप है कि मृतका जादू टोना करती थी, जिससे पिछले कुछ वर्षों में उसके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। बेटा देवेंद्र एक महीने से बीमार है। बेटे की मानसिक स्थिति खराब हो गई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तार महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात देवेंद्र बिना किसी को बताए घर से निकल गया। बसो को लगा कि मृतका ने उसके बेटे जादू-टोना किया है, जिसके तनाव में वह पूरी रात सो नहीं पाई। शनिवार की सुबह बसो ने गुस्से में आकर हैंडपंप पर बर्तन धो रही मृतका की हत्या कर दी। कुछ देर बाद देवेंद्र भी घर पहुंच गया। डायन बिसाही के आरोप को लेकर पांच साल पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन पंचायत व प्रशासन ने मामले को शांत कराया था। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था।