Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
झारखंड

नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा, शादी की तस्वीर भेज ससुर को बोला- दूसरी बेटी भी हुई हमारी

रांची : राजधानी रांची के कांके में बड़ी बहन की मदद के लिए गयी नाबालिग लड़की को जीजा उठा ले गया। मंदिर में शादी कर उसकी तस्वीर ससुर को भेज दी। तस्वीर के साथ लिखा, ससुर जी जो करना है कर लो। दूसरी बेटी भी अब मेरी हुई।

आरोपी नन्हू साहू उर्फ ​​अरुण की मई 2019 में शादी हुई थी। उसने शादी के दो साल बाद ही ऐसी हरकत की थी।

आपको बता दें कि अरुण की पत्नी की तबीयत खराब थी। इस वजह से छोटी बहन मदद के लिए आई थी। दो-चार दिन ही हुए थे कि एक दिन जीजा और साली दोनों घर से भाग गए।

इस मामले में 21 मई 2021 को नाबालिग के पिता ने अपने ही दामाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दामाद अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में एक साल तक चली सुनवाई के दौरान ससुर समेत दोनों बहनें अपने बयान से मुकर गईं। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश करने के बाद भी सिविल कोर्ट ने आरोपी को रिहा करने का फैसला सुनाया।

image source – file photo


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *