भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव
रांची :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सामान्य लक्षणों के आधार पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे लक्षणों के आधार पर ही कोरोना टेस्ट कराएं।
सामान्य लक्षण के चलते आज जाँच करवाने पर मेरा #कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गया है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 28, 2022
पिछले दिनों जो भी मेरे सम्पर्क में आये हैं वे लक्षण के आधार पर अपनी जाँच अवश्य करा लें। #COVID19
रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 28, 2022
आप शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूँ।@yourBabulal