Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
झारखंड

लातेहार जिला सहित झारखंड के 13 जिलों में PMJAY के लाभुक ESIC का ले सकेंगे लाभ

Latehar PMJAY ESIC

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के लाभुकों को भी लाभ मिलेगा । ESIC ने अपने लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए देश के 157 जिलों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ भागीदारी की है। इसके तहत अब झारखंड के 13 जिलों में भी ESIC ओर से सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है.

वर्तमान में देश के 12 राज्यों के 150 से अधिक जिलों में ESIC से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठाया जा सकता है। असम में 6, छत्तीसगढ़ में 26, जम्मू-कश्मीर में 12, लद्दाख में 2, झारखंड में 13, कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश में 50, महाराष्ट्र में 33, राजस्थान में 5, त्रिपुरा में 4 और मणिपुर, नागालैंड में 1-1 जिलों में सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

किन-किन जिलों को मिलेगा फायदा

झारखंड के जिन जिलों को PMJAY के तहत कवर किया गया है, वे हैं चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा। अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी इन जिलों में ESIC चिकित्सा सुविधाओं का कैशलेस लाभ ले सकते हैं।

Latehar PMJAY ESIC


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *