Breaking :
||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

गढ़वा में 109 पदों के लिए भर्ती कैंप का आयोजन कल, 10वीं पास अभ्यर्थी भी हो सकते हैं शामिल

गढ़वा: राज्य के बेरोजगार युवक और युवतियों को निजी क्षेत्र में नियोजित कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, गढ़वा के तत्वाधान में दिनांक 29 जून 2022 (दिन बुधवार) को दिन के 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर, गढ़वा में एक दिवसीय रोजगार भर्ती कैंप 2022 आयोजित किया गया है। भर्ती कैंप में कई सारे नियोजकों ने उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की है।

नियोजक व कंपनी :

Aarogyam Hospital & Research Pvt.Ltd. Garhwa, Jharkhand

Jyoti Nursing Home, Meral, Garhwa

Rehan Safety Serve Pvt. Ltd., Garhwa

कुल पद :

109

पद :

भर्ती कई पदों पर होने वाली है। इनमे कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शन, फील्ड स्टाफ, ऑफिस स्टाफ, नर्सिंग ट्यूटर, गार्ड, माली, जन्म, स्वीपर, इत्यादि शामिल है।

नौकरी से जुडी ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

शैक्षणिक योग्यता :

सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई है। इनमें मुख्यतः 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट और जन्म डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

इन पदों के लिए 8000 से लेकर 16000 तक मासिक वेतन तय किया गया है।

उम्र सीमा:

अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 60 वर्ष तक रखी गई है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

नियम व शर्तें :

भर्ती कैंप में भाग लेने वाले निजी नियोजन को एवं उनसे प्राप्त रिक्तियों की विस्तृत विवरण से संबंधित जानकारी झारखंड सरकार के वेबसाइट एवं गढ़वा के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

वेबसाइट

https://rojgar.jharkhand.gov.in/

https://garhwa.nic.in/

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

भर्ती कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। यदि वह पूर्व से निबंधित नहीं है तो भर्ती कैंप के पूर्व अपना निबंधन अपने स्थानीय नियोजनालय में कराना अनिवार्य है।

भर्ती कैंप के दिन निबंधन कार्य नहीं होगा।

सभी रिक्तियों के शर्तें एवं नियम के लिए सीधे नियोजक उत्तरदाई होंगे।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भर्ती केंद्र में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

ज्यादा जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, गढ़वा से संपर्क करने की बात कही गई है।