Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वाझारखंड

मुख्यमंत्री, स्पीकर व मंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो अपलोड करने के आरोप में यूट्यूब संचालक गिरफ्तार

गढ़वा : झारखंड के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर को रांची पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने भौकाल यूट्यूब चैनल के रिपोर्टर मीकू खान को गढ़वा से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने सोमवार को की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

29 जुलाई को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में सोशल मीडिया पर अशोभनीय और आपत्तिजनक तथ्य प्रसारित करने को लेकर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने मीकू खान को गिरफ्तार कर लिया है। मीकू खान पर आपत्तिजनक, अनर्गल और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो अपलोड करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर यूट्यूब चैनल के संचालक, रिपोर्टर व वक्ता के खिलाफ मामला दर्ज