Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: युवक हत्याकांड का खुलासा, भाभी ने ही करा दी देवर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट कर कर दी थी युवक की हत्या

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने युवक सूबेदार सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एक 1 अक्टूबर की रात नरेशगढ़ गांव निवासी सूबेदार सिंह की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक सूबेदार सिंह की पत्नी शांति देवी के फर्द बयान पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: लाठी-डंडे से पीट कर युवक की हत्या, पुलिस कर रही जांच

जमीन विवाद में भाभी ने ही रची हत्या की साजिश

इस कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम को जांच के क्रम में पता चला कि मृतक के भाई राजेंद्र सिंह की पत्नी शांति देवी से जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने रात में आकर सूबेदार सिंह के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गयी।

अपराधियों की मोटरसाइकिल बरामद

उन्होंने बताया कि मारपीट के क्रम में ग्रामीणों के एकजुट होने पर अपराधी दो मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल छोड़कर भाग निकले। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो लाठी भी बरामद कर लिया गया है।

मृतक की भाभी समेत दो गिरफ्तार

वहीं इस घटना में शामिल शांति देवी पति राजेंद्र सिंह एवं संतोष सिंह उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

छापामारी दल

इस छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर धोबी, पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे।