Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में सांप काटने से घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, घर का इकलौता बेटा था मृतक

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे झाबर पंचायत अंतर्गत बनियों गांव में सर्पदंश से घायल युवक की रविवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृत युवक प्रदीप उरांव (23 वर्ष) बनियों गांव निवासी विष्णु उरांव का इकलौता पुत्र था। 12 अगस्त को वह खेत में काम कर रहा था तभी एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया, प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी। उसका विवाह पिछले वर्ष 2022 में रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघरी ग्राम में हुआ था।

इस घटना के बाद मृतक के पिता विष्णु उरांव, मां हीरामणि देवी और पत्नी प्रियंका देवी के साथ-साथ उनकी दो बहनें और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है, जो परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। मृतक का अंतिम संस्कार रविवार की शाम गांव स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर देखी जा रही है।