Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका में 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान विकास भुइयां (नावाडीह, मनिका) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास शुक्रवार को अपने गांव से मनिका प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले सप्ताहिक बाजार में आया था। लेकिन देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देवता टोंगरी के पास युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना मनिका थाना पुलिस को दी गयी। ग्रामीणों की मानें तो किसी ने हत्या कर युवक की लाश को देवता टोंगरी के पास लाकर फेंक दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, एसआई प्रदीप कुमार राय, एसआई राम प्रताप सिंह, मिश्रा मांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।

मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि युवक की हत्या बेरहमी से की गयी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

मनिका थाना क्षेत्र में एक माह के दौरान दलित परिवार के दो सदस्यों की हत्या से आक्रोशित भाकपा माले व भुइया समाज ने शनिवार को थाना परिसर के समीप एनएच-39 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। हालांकि थाना प्रभारी राणा भानुप्रताप सिंह द्वारा हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा दिया गया। सड़क जाम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम भाकपा माले से संजय सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Latehar manika murder News