Breaking :
||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका||गढ़वा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकार||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Friday, December 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

झारखंड में येलो अलर्ट जारी, कनकनी ने बढ़ाई परेशानी, डॉक्टरों ने जताई चिंता

लातेहार में बुधवार को 5-6 डिग्री तापमान रहने के आसार

लातेहार : बीते दो दिन से लातेहार समेत पूरे झारखंड में उत्तर-पश्चिमी से आ रही सर्द हवाओं से झारखंड शीतलहर की चपेट में रहा है। इससे लगभग न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

सुबह में कोहरा के बाद पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इसके बावजूद तापमान में गिरावट के आसार है। वहीं मंगलवार को उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भाग के कुछ कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं कल यानी बुधवार से पारा में गिरावट जारी रहेगी।

बुधवार का पूर्वानुमान तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार को लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री रहने के आसार है. वहीं गोड्डा, साहिबगंज और पाकुर का पारा 9 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 14 जिलों के दुमका, देवघर, जामतारा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सराइकेला-खरसावाँ, पश्चिमी-सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम का पारा 7-8 डिग्री रहने की संभावना है।

वहीं बीते सोमवार की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस डालटेगंज और हजारीबाग में रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने वाली नहीं है। पारा में गिरावट जारी रहेगा।

डॉक्टरों ने ठंड को लेकर जताई चिंता

कड़ाके की ठंक की ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने चिंता जताई है, डॉक्टरों की मानें तो ठंड की वजह से लकवा या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। ठंड में आवश्यकता है अपने आप को ठंड से बचाए रखें। कहीं धूप के बाद घर से बाहर निकले। दवाओं का सेवन अवश्य करें। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों को भी अपना खास ख्याल रखना चाहिए। बढ़ते ठंड को देखते हुए खाने में नमक का प्रयोग कम करना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *