Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का दामन थामा

रांची : झारखंड में चल रही सियासी घमासान के बीच गांडेय से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा अपने समर्थकों सहित कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का दामन थाम ल‍िया.

भाजपा से नाराज चल रहे गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. सीएम आवास में उनको पार्टी की सदस्‍यता दिलाई गई. गिरिडीह विधायक सुद‍िव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में गिरिडीह जिला के कई झामुमो कार्यकर्ता और जयप्रकाश वर्मा के समर्थक पहले ही मोरहाबादी मैदान पहुंच गए थे. आज झामुमो का दामन थामने वालों में जमुआ से चुनाव लड़ चुके प्रदीप हाजरा, बगोदर से शत्रुघ्‍न मंडल सहित कई अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हैं. झामुमो की सदस्यता लेने के बाद जयप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की शान हैं. उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का विकास हो रहा है. 15 साल से अधिक समय तक सत्ता का सुख भोग चुकी भाजपा ने पहले राज्य को नुकसान किया, वहीं आज हेमंत सोरेन को ईडी के माध्यम से परेशान करने पर तुले हैं. लेकिन हम उनकी साजिश को कभी भी पूरा होने नहीं देंगे.

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें