Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

महिला समूह से जुड़कर महिलायें बन रही आत्मनिर्भर : संतोषी

शशि शेखर/बरवाडीह

आशा आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा में बेहतर कार्य करने वाली महिलायें सम्मानित

लातेहार : गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत अंतर्गत कुटमु में आशा आजीविका संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड की महिला समाजसेवी संतोषी शेखर, विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया माया देवी, केचकी पंचायत की मुखिया जेलबा देवी, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राज कुमार व पीएनबी के शाखा प्रबंधक जिदान प्रकाश बारला ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोषी शेखर ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महिला समूह एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। इससे जुड़ कर महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अपने परिवार का जीवन यापन भी बेहतर तरीके से कर रही हैं और समाज में खुद को बेहतर साबित करने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान आशा आजीविका संगठन के माध्यम से पूरे वर्ष के दौरान 5 पंचायत 22 गांव में संचालित सगठन के कार्य और भविष्य की योजना को लेकर चर्चा करते हुए रूप रेखा तैयार की गई। जिसके माध्यम से संगठन के आय-व्यय को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही पूरे वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला संगठन के रूप में काम कर रही परहिया विओ हेंदेहास के साथ साथ शक्ति एसएचजी कुटमु, नीलम देवी केचकी, बेबी कुमारी कल्याणपुर को अतिथि के हाथों सममानित किया गया।

इस दौरान उप मुखिया अमृता देवी, पूर्व उप मुखिया मनोज मांझी, उमेश सिंह, जयप्रकाश रजक, आशा आजीविका सगठन की अध्यक्ष बिंदिया देवी, सचिव अफसाना खातून, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, सीसी यदु राम, पीआरपी रजीत कुमार यादव, अर्जुन जी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, पिंकी कुमारी, बसंती देवी, समीर व विभिन्न संगठन से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *