Breaking :
||गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई वसूलने की मोदी की गारंटी : बाबूलाल मरांडी||पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार||‘धरती के धन कुबेर’ कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 3 सौ करोड़ रुपये बरामद, तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी, देखें वीडियो||तेतरियाखाड़ कोलियरी में PNMPL कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबियत बिगड़ी||लातेहार: एंबुलेंस में शराब छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को मनिका पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त||अब इस तारीख को पलामू आयेंगे बागेश्वर धाम सरकार, कार्यक्रम तय||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज
Sunday, December 10, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

दहेज के लिए पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव को जलाकर कुएं में फेंका, गिरफ्तार

लातेहार के मनिका की रहने वाली थी मृतका

रांची : मांडर के ढवंठा टोली में दहेज के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। मृतक का नाम प्रीति कुमारी (24 वर्ष) है। पुलिस ने ढवंठा टोली स्थित एक कुएं से शनिवार को उसका शव बरामद किया है। दो बच्चों की मां प्रीति कुमारी 4 दिन से लापता थी। शरीर पर चोट व जलने के निशान थे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मामले को लेकर लातेहार के मनिका निवासी प्रीति कुमारी के पिता भागवत साहू ने प्रीति के पति आदित्य साहू के खिलाफ मांडर थाने में दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

थाना प्रभारी के मुताबिक आदित्य साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 4 दिन पहले पत्नी को पीट-पीटकर गला घोंटकर बाइक से पेट्रोल निकालकर शव को जलाकर कुएं में डालने का जुर्म कबूल कर लिया है। प्रीति की हत्या में और कौन शामिल थे? इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रीति कुमारी की शादी 2016 में बानापीरी निवासी आदित्य साहू पिता अशोक साहू के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद आदित्य साहू ढवंठा टोली में आ गया और घर बनाकर यहीं रहने लगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आरोप है कि दहेज को लेकर आदित्य साहू हमेशा प्रीति कुमारी को पीटता था। 30 अगस्त को प्रीति तीज के मौके पर महिलाओं के एक सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव गई थी। तब आदित्य ने महिलाओं के सामने प्रीति के साथ मारपीट की थी और जबरन घर ले गया था। तब से वह लापता थी।

प्रीति के लापता होने की सूचना मिलते ही उसके मायके वाले 1 सितंबर को ढवंठा टोली पहुंचे। प्रीति के बारे में कुछ नहीं पता होने पर परिजनों ने मांडर थाने को सूचना दी। तब पुलिस ने आदित्य साहू को बुलाकर पूछताछ की। लेकिन उसने लापता पत्नी के बारे में कुछ नहीं बताया। इसी बीच प्रीति का शव शनिवार सुबह उसके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं से मिला। उसके शरीर पर तीज के कपड़े और आभूषण मौजूद थे।