Breaking :
||लातेहार: चेक बाउंस के मामले में महिला को एक वर्ष कारावास व हर्जाने की सजा||बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर नहीं चलेगी किसी की पैरवी, नियम सभी के लिए समान : एसपी||बिहार के तीन साइबर अपराधी लातेहार से गिरफ्तार, चला रहे थे ठगी की दूकान||कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती अभी भी जारी, आंकड़ा 500 करोड़ के पार, देखिये कैसे हो रही है गिनती||सस्पेंस खत्म मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री||ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर पूछताछ के लिए बुलाया, छठी बार समन जारी||गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई वसूलने की मोदी की गारंटी : बाबूलाल मरांडी||पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार||‘धरती के धन कुबेर’ कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 3 सौ करोड़ रुपये बरामद, तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी, देखें वीडियो||तेतरियाखाड़ कोलियरी में PNMPL कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबियत बिगड़ी
Monday, December 11, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News Today

रांची : राज्य में लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 31 मार्च को कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। एक अप्रैल को भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। 2, 3 और 4 अप्रैल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 5 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को प्रदेश में 31 मार्च और एक अप्रैल के लिए मौसम गतिविधि अधिक होने की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और लोकल सिस्टम के कारण बादलों की गर्जना के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रदेश में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। ओले गिरने और वज्रपात की चेतावनी है। रांची में 30 अप्रैल से 1 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 30 डिग्री और न्यूनतम 20 से 17 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, न्यूनतम 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत प्रदेश के छह जिलों में एक से तीन घंटे के दौरान बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर को येलो अलर्ट जारी किया है।

जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटे में खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची और सिमडेगा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे नहीं रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

Jharkhand Weather News Today