Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

झारखंड: समन के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने पर फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी

रांची : न्यायिक मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है। समन जारी होने के बाद पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया गया है। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल निर्धारित की गयी है।

यह मामला साल 2017 का है। इसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की मुलाकात अमीषा पटेल से हुई और उन्हें फिल्मों में पैसा लगाने का ऑफर मिला। आरोप के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने अमीषा पटेल के खाते में ढाई करोड़ रुपये ट्रांसफर किये।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनने और पैसे वापस न मिलने पर अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज करायी। इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने फिल्म नहीं बनने पर पैसे वापस करने की मांग की थी। एक्ट्रेस ने उन्हें एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।