Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

झारखंड: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, दर्जनों लोग घायल, तनाव

Jamtara Violent clash

रांची : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम डोकीडीह गांव में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। पूजा समिति के युवक पूर्व निर्धारित मार्ग से मूर्ति को विसर्जन स्थल की ओर ले जा रहे थे। निर्दिष्ट मार्ग पर कुछ घर एक विशेष समुदाय के लोगों के हैं। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोग गाते-बजाते जा रहे थे। इसी बीच लोगों के एक समूह ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक हुए पथराव से भगदड़ मच गयी। सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी, एसडीओ व थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंच गये। अनियंत्रित उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बावजूद तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम शनिवार सुबह तक गांव में डेरा डाले हुए है।

Jamtara Violent clash